आईपीएल पर सट्टेबाज़ी का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने छह को दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के पहाड़गंज और करोल बाग इलाके के रहने वाले हैं। ये सभी लोग सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच पर सट्टा लगा रहे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज इलाके में आईपीएल के मैचों पर सट्टेबाज़ी की संगठित गतिविधि चल रही है। इसी आधार पर इंस्पेक्टर महिपाल और उनकी टीम ने लक्ष्मीनारायण स्ट्रीट पर छापा मारा, जहां छह लोग लैपटॉप और मोबाइल के ज़रिए सट्टा लगाते पकड़े गए।

पकड़े गए आरोपियों में विजय इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड है, जो सट्टे की सभी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। वहीं, मोहित नामक आरोपी ने सट्टेबाजी के लिए अपनी जगह उपलब्ध कराई थी और मुनाफे में हिस्सा ले रहा था। अन्य आरोपी अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर रहे थे—कोई कॉल्स रिसीव करता था तो कोई पैसे की वसूली और डिलीवरी का काम देखता था।

पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, एक टैब, पांच मोबाइल फोन, नोटबुक्स और पेन बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह ऑफलाइन मोड में ‘बैटिंग असिस्टेंट आई-बुक’ ऐप और नोटबुक के ज़रिए सट्टा चला रहा था। सभी आरोपी दसवीं से लेकर स्नातक तक पढ़े-लिखे हैं और जल्दी पैसे कमाने की लालच में इस धंधे में उतरे थे।

फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार