इंस्टाग्राम से नंबर उठाकर महिला को बदनाम करने वाला मनचला पुणे से गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस की साइबर सेल ने एक महिला को सोशल मीडिया पर परेशान करने और बदनाम करने वाले आरोपी को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल नंबर को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से उठाकर सार्वजनिक शौचालयों की दीवारों और रेलवे स्टेशन पर लिख दिया था और फिर उसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। इसके अलावा आरोपी बार-बार फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर पीड़िता की फोटो और मोबाइल नंबर के साथ अभद्र टिप्पणियां पोस्ट कर रहा था, जिससे महिला को लगातार अनजान लोगों के फोन कॉल आ रहे थे और मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा था।

सब्जी मंडी इलाके की रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने साइबर थाना, उत्तर जिला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी यासिन शेख लगातार उसके नंबर को ‘कॉल गर्ल सर्विस’ जैसी आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ शेयर कर रहा है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर रोहित गहलोत के नेतृत्व में महिला सब इंस्पेक्टर हंशुल गुप्ता, हेड कॉन्स्टेबल मोहित और धर्मेंद्र की टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी की लोकेशन पुणे में ट्रेस की और वहीं दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यासिन शेख एक ऑटो रिक्शा चालक है और पुणे में रहता है। उसने बताया कि उसकी एक महिला मित्र शिकायत के पति के साथ काम करती थी। इसी बात से नाराज होकर उसने महिला के पति पर दवाब बनाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने पीड़िता का नंबर इंस्टाग्राम से निकालकर उसे सार्वजनिक जगहों पर लिखना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश रचने लगा।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। उत्तरी जिला पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ उसकी सख्त निगरानी और तत्परता को दर्शाती है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार