इस वर्ष हमारी प्राथमिकताएँ एक समावेशी, स्वच्छ और स्मार्ट शहर बनाने पर केंद्रित है : केशव चंद्रा परिषद अध्यक्ष

एनडीएमसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में अनुमानित 450.85 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे के साथ मुनाफे वाले बजट के ट्रेंड को जारी रखा, बजट में बिजली के खंभों पर मिस्ट स्प्रे लगाना, रात्रि-सफाई कार्यक्रम, 100% नवीकरणीय ऊर्जा नगर निकाय बनना, छात्रों के लिए इनोवेशन लैब, सेफ सिटी प्रोजेक्ट, अंतरराष्ट्रीय मानक आधारित पीटीयू, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सेल, जन विश्वास योजना, मासिक सांस्कृतिक उत्सव, छात्रों के लिए 6181 टैबलेट आदि शामिल हैं एनडीएमसी ने अपने बजट में संपत्ति कर की दरें नहीं बढ़ाने की घोषणा की ।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद हमारे देश की राजधानी के हृदय स्थल में स्थित है और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने नागरिकों, व्यवसायों और आगंतुकों की जरूरतों को समान रूप से ध्यान में रखते हुए आधुनिकीकरण और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाएं। यह बजट नई दिल्ली को एक ऐसे शहर में बदलने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो न केवल अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित करता है बल्कि नवाचार, स्थिरता और समावेशी विकास को भी अपनाता है । इस वर्ष हमारी प्राथमिकताएँ एक ऐसा शहर बनाने पर केंद्रित हैं, जो समावेशी, स्वच्छ और स्मार्ट हो। हमारा लक्ष्य प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक पहलों के माध्यम से नगरपालिका प्रशासन में नए मानक स्थापित करना है। यह बजट नई दिल्ली को टिकाऊ शहरी जीवन के लिए एक मॉडल शहर बनाने के लिए हमारे अटूट समर्पण को दर्शाता है। साथ मिलकर हम एक उज्जवल, हरित और अधिक समावेशी भविष्य का निर्माण करेंगे।” यह घोषणा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष – श्री केशव चंद्रा ने परिषद की विशेष बैठक में एनडीएमसी बजट 2025-26 को प्रस्तुत करने के बाद की ।

बजट बैठक की अध्यक्षता बांसुरी स्वराज, सांसद-नई दिल्ली ने की तथा कुलजीत सिंह चहल-उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह कादियान-विधायक और सदस्य, एनडीएमसी के साथ-साथ परिषद के अन्य सदस्य – अनिल वाल्मिकी सरिता तोमर एवं दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में एनडीएमसी सचिव – तारिक थॉमस और वित्तीय सलाहकार अरविंद चंद्रन भी उपस्थित थे।

एनडीएमसी के अध्यक्ष ने कहा कि एनडीएमसी ने वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर दरों में वृद्धि नहीं करने का प्रस्ताव रखा है। इसके बदले एनडीएमसी को अपनी राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है ताकि विभिन्न नागरिक सुविधाओं पर व्यय के दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। पारदर्शिता, दक्षता और आधुनिक शासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, एनडीएमसी के मोबाइल ऐप, ऑनलाइन पोर्टल और क्यूआर सहित एनडीएमसी के मौजूदा डिजिटल भुगतान चैनलों के विस्तार द्वारा एनडीएमसी में 100% डिजिटल भुगतान प्रणाली और सुव्यवस्थित डिजिटल प्लेटफार्मों में बदलाव और काउंटरों पर कोड सिस्टम का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है ।

राजस्व प्राप्तियों के लिए बीई 2025-26 रु. 5100.32 करोड़ के मुकाबले आरई 2024-25 में 4730.31 करोड़ प्रदान किए गए और जबकि 2023-24 में 4417.12 करोड़ वास्तविक रहें । पूंजीगत प्राप्तियों के लिए बीई 2025-26 में रू 670.28 करोड़ के मुकाबले आरई 2024-25 में 589.44 करोड़ प्रदान किए गए और ये वास्तविक 2023-24 में रु 587.93 करोड़ रहें । बीई 2025-26 के लिए कुल व्यय रु.5307.20 करोड़ के मुकाबले आरई 2024-25 में रु 4876.54 करोड़ प्रदान किए गए और वास्तविक 2023-24 में 4363.88 करोड़ रुपये रहें 2025-26 में राजस्व व्यय के लिए बजट अनुमान रु. 4657.45 करोड़ के मुकाबले आरई 2024-25 में 4612.70 करोड़ प्रदान किए गए और जबकि 2023-24 में वास्तविक रु 4219.68 करोड़ की राशि रही। पूंजीगत व्यय बजट अनुमान 2025-26 में रु. 649.75 करोड़ रु. के मुकाबले संशोधित अनुमान 2024-25 में 263.84 करोड़ और जबकि वास्तविक 2023-24 में 144.20 करोड़ रुपये है ।विद्युत वितरण रणनीतिक व्यवसाय इकाई (ईडीएसबीयू) से कुल राजस्व प्राप्तियां वर्ष 2023-24 में वास्तविक रुपये 1533.22 के मुकाबले संशोधित अनुमान 2024-25 में रुपये 1706.75 करोड़ अनुमानित की गई हैं। वहीं बीई 2025-26 के लिए अनुमान रु. 1811.91 करोड़ रहेगा ।एनडीएमसी को संशोधित अनुमान 2024-25 में 1150 करोड़ और रु. बीई 2025-26 में 1290 करोड़ रुपये का संपत्ति कर एकत्र होने की उम्मीद है ।नगरपालिका संपत्तियों से लाइसेंस शुल्क के लिए 2023-24 में वास्तविक प्राप्तियां रु. 905.41 करोड़ रही । जबकि संशोधित अनुमान 2024-25 के लिए रु. 825.16 करोड़ और बजट अनुमान 2025-26 में 900.16 करोड़ रुपये का है ।
नई दिल्ली से ब्यूरो चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में खाद्य और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक AAHAR 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य…

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और पैरोल जंपर योगेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    • By Leema
    • March 12, 2026
    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    • By Leema
    • March 12, 2026
    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    • By Leema
    • March 12, 2026
    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    • By Leema
    • March 12, 2026
    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    • By Leema
    • March 12, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता