एनडीपीएस केस में फरार घोषित अपराधी विजय उर्फ लम्बू गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की टीम ने दिखाई सतर्कता

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2025।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ER-II) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) विजय उर्फ लम्बू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदलता रहा था।

जानकारी के अनुसार, 64 वर्षीय विजय उर्फ लम्बू, पुत्र स्व. राम सिंह, शास्त्री पार्क के जग प्रवेश अस्पताल के पास झुग्गी में रह रहा था। वह थाना न्यू उस्मानपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के FIR नं. 272/19 के मामले में वांछित था। उसे 7 सितंबर 2024 को माननीय न्यायालय द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

गुप्त सूचना पर एसआई ब्रह्मपाल के नेतृत्व में एसआई राहुल और एएसआई संजय की टीम ने एसीपी कैलाश चंदर शर्मा के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर उमेश सती की देखरेख में कार्रवाई करते हुए आरोपी को शास्त्री पार्क इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, विजय उर्फ लम्बू अशिक्षित है और वर्तमान में बेरोजगार है। उसके खिलाफ पहले भी थाना नंद नगरी में मारपीट का एक मामला दर्ज रह चुका है।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी को धारा 35(1)(D) BNSS के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार