एमसीडी को मिला नया आयुक्त: संजीव खीरवार का भव्य स्वागत

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव खीरवार (एजीएमयूटी कैडर 1994) को निगम का नया आयुक्त नियुक्त किए जाने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

एमसीडी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान आयुक्त अश्वनी कुमार ने नए आयुक्त संजीव खीरवार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर औपचारिक स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

संजीव खीरवार अपने व्यापक प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अहम पदों पर कार्य करते हुए नीति निर्माण, शहरी प्रशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एमसीडी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर किया जाएगा और नागरिकों को सरल, त्वरित एवं पारदर्शी नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

नए आयुक्त की नियुक्ति को दिल्ली के शहरी विकास और प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार