कड़कड़डूमा कैंप में इंसानियत की दोहरी पहल — अमावस्या फाउंडेशन ने दी ठंड से राहत, अब शिक्षा का भी संकल्प


नई दिल्ली।
कड़ाके की ठंड में नन्हे हाथों को गरमाहट और मासूम चेहरों पर मुस्कान देने के उद्देश्य से अमावस्या फाउंडेशन ने कड़कड़डूमा स्थित एनबीसीसी श्रमिक कैंप में श्रमिकों के बच्चों को गरम जैकेट और टोपी वितरित कीं। इस मानवीय पहल ने यह साबित कर दिया कि सेवा केवल जरूरत पूरी करना नहीं, बल्कि दिलों को छूने का नाम है।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी जोगेश गुप्ता ने कहा कि मासूम बच्चों को ठंड से बचाना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अमावस्या फाउंडेशन वर्षों से भंडारे जैसे सेवा कार्य करता आ रहा है और अब वस्त्र वितरण के साथ-साथ इन बच्चों को जल्द शिक्षा का योगदान भी दिया जाएगा, ताकि उनका आज सुरक्षित और कल उज्ज्वल हो सके।
गरम कपड़ों से सर्दी की पीड़ा कम हुई और शिक्षा के संकल्प ने भविष्य की उम्मीद जगा दी। अमावस्या फाउंडेशन की यह पहल मानवता को यह संदेश देती है कि जब संवेदना हाथ बढ़ाती है, तो एक बच्चे का पूरा संसार बदल सकता है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन