कल्याणपुरी में युवक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा

नई दिल्ली l पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है, फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है l मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजित सिंह (25) पुत्र वीर सिंह के रूप में हुई है l अजित अपने परिवार के साथ 18/471,इंद्रा कैम्प कल्याणपुरी में रहता था ओर एक महीने पहले ईस्ट विनोद नगर शिफ्ट हुआ था lमंगलवार की रात उसके वापस आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा था सुबह परिजनों को उसकी हत्या की खबर मिली l अजित नॉएडा में ऑफिस बॉय का काम करता था l पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6.44 पर कल्याणपुरी इलाके से एक कॉल मिली थी,कल्याणपुरी छोटू की दुकान के पास कोई युवक पड़ा हुआ है,सूचना के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो अचेत अवस्था में अजित मिला,जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया,जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तब अजित के आस- पास बीयर की टूटी हुई बोतल पड़ी थी,उसके जांघ सहित शरीर पर कई जगह चाकू के वार के निशान थे l आस -पास पड़ी बियर की टूटी बोतलों को देखकर ऐसा लग रहा है किसी जानकार ने ही आपसी बहस होने के बाद वारदात को अंजाम दिया होगा l फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है l

अजित रात अपने घर नहीं पहुंचा था, उसके परिजन मंगलवार को उसके घर लोटने का इन्तजार कर रहे थे लेकिन बुधवार उनको उसकी हत्या की खबर मिली, हत्या की खबर से पुरे परिवार का रो- रोकर बूरा हाल है, रो – रोकर परिवार के सदस्य हत्या करने वाले को पकड़ने की गुहार लगा रहे थे l

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार