कार शोरूम में एसी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत


नई दिल्ली, 1 सितम्बर : कार के एक शोरूम में एसी लगाते समय एक टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक गुलफाम (28) है। मामला ज्योति नगर इलाके का है, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि 30 अगस्त की रात लगभग 08:10 बजे जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि गुलफाम उम्र 28 साल निवासी खेमपुर, थाना अजीम नगर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक एक कार के वर्कशॉप में एसी लगाने गया था। उस समय बिजली का करंट लग गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से रामपुर डिस्ट्रिक के खेमपुर गांव का रहने वाला गुलफाम दो साथी वारिस ओर नदीम के साथ शाहीन बाग में रहता था और एसी रिपेरिंग व बिजली का काम करता था। गुलफाम के बड़े भाई मो. आरिफ ने बताया शुक्रवार को गुलफाम को इरशाद नाम के ठेकेदार ने फोन कर ज्योति नगर के दुर्गा पूरी चौक के पास एक कार के शोरूम में एसी लगाने के लिए बुलाया था। गुलफाम, वारिस और नदीम एसी ठीक करने पहुंचे थे नदीम ओर वारिस नीचे एसी की कूलिंग चेक कर रहे थे और गुलफाम आउटडोर यूनिट में गैस डाल रहा था। अचानक करंट लगने से गुलफाम की हालत बिगड़ गयी उसे जीटीबी अस्पताल लेकर गए जहां गुलफाम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन