किरण राव की ‘लापता लेडीज’ अब जापान में होगी रिलीज

मुंबई (अनिल बेदाग): जियो स्टूडियोज की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने अपनी रिलीज़ के बाद से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। मार्च 2024 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने 100 दिनों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए रखी और ओटीटी पर भी दर्शकों से भरपूर प्यार और समर्थन प्राप्त किया। अब यह फिल्म जापान में भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जहां इसकी रिलीज़ 4 अक्टूबर 2024 को निर्धारित की गई है।

फिल्म एक हल्की-फुल्की कॉमेडी है, जिसमें दो युवा दुल्हनों की कहानी दिखाई गई है जो एक ही ट्रेन में बिछड़ जाती हैं। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘लापता लेडीज’ की यह मनोरंजक कहानी जापानी दर्शकों को हंसाने और उनका दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।

निर्देशक किरण राव जापान से मिलने वाली प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं कि ‘लापता लेडीज’ जापान में रिलीज़ हो रही है। मैं हमेशा से जापानी सिनेमा की प्रशंसक रही हूं और मुझे जापानी संस्कृति में गहरी दिलचस्पी रही है। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म का भावनात्मक सार जापानी दर्शकों से उसी तरह जुड़ेगा जैसा कि हमारे साथ जुड़ा था।”

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘लापता लेडीज’ का निर्देशन किरण राव ने किया है और इसे आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इसकी पटकथा बिप्लब गोस्वामी की पुरस्कार विजेता कहानी पर आधारित है, जबकि स्क्रीनप्ले और संवाद स्नेहा देसाई ने लिखे हैं और अतिरिक्त संवाद दिव्यानिधि शर्मा ने लिखे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार