किशनगढ़ इलाके से दो नाइजीरियाई नागरिक बिना वैध वीज़ा के गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने शुरू की डिपोर्टेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए किशनगढ़ इलाके से दो अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान इमैनुएल कीडो ओबुह (35 वर्ष) और हैरिसन उमुन्ना (43 वर्ष), दोनों निवासी अकुमाजी उमुओचा, डेल्टा स्टेट, नाइजीरिया के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों वर्ष 2010 में भारत आए थे और वीज़ा समाप्त होने के बाद अपने देश वापस नहीं लौटे।

ऑपरेशन सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगढ़ और महरौली इलाके में कुछ अफ्रीकी नागरिक बिना वैध दस्तावेज़ों के रह रहे हैं। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह (इंचार्ज एंटी नारकोटिक्स सेल), एसीपी विजयपाल तोमर के नेतृत्व में टीम ने इलाके में जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों संदिग्धों से पहचान पत्र मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके पासपोर्ट और वीज़ा खो गए हैं।

हालांकि, नाइजीरिया के उच्चायोग और इमिग्रेशन विभाग से हुई पुष्टि में यह सामने आया कि दोनों व्यक्ति 2010 में टूरिस्ट और बिजनेस वीज़ा पर भारत आए थे और तब से वापस अपने देश नहीं गए। पुलिस टीम ने जब उनके मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें उनके नाइजीरियाई पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की कॉपियां मिलीं।

दोनों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में हाउसकीपिंग का काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए, विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) दिल्ली की मदद से दोनों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस का यह ऑपरेशन न केवल अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उदाहरण है, बल्कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम भी है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद