कुख्यात अपराधी और कबाड़ी गिरफ़्तार, 7 चोरी के मोबाइल, हैंडबैग और बाइक बरामद

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट ज़िले में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब ज्योति नगर थाना पुलिस की टीम ने एक कुख्यात अपराधी और उसके साथी कबाड़ी को गिरफ़्तार कर लिया। इन दोनों की गिरफ्तारी से तीन आपराधिक मामलों का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सात चोरी के मोबाइल फोन, एक महिला का हैंडबैग जिसमें पहचान पत्र मौजूद था, और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

दरअसल, 28 अगस्त को ज्योति नगर थाना क्षेत्र में एक 59 वर्षीय महिला स्कूल टीचर से हैंडबैग छीनने की वारदात हुई थी। इस बैग में नकदी, मोबाइल फोन और दस्तावेज़ रखे हुए थे। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने पहले आरोपी आमिर उर्फ़ आमिर खान को दबोचा। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी चोरी का मामला पहले से भजनपुरा थाने में दर्ज था।

पूछताछ के दौरान आमिर ने खुलासा किया कि उसने बाकी चोरी के मोबाइल एक कबाड़ी को बेच दिए हैं। इसी सुराग पर दबिश देकर पुलिस ने जुबैर नामक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से छह मोबाइल फोन मिले। इनमें वह मोबाइल भी शामिल था, जो महिला शिक्षिका से छीना गया था।

इसके अलावा आमिर की निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता का हैंडबैग और दस्तावेज़ भी बरामद कर लिए। साथ ही वह मोटरसाइकिल भी मिली, जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया गया था। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल भी भजनपुरा इलाके से चोरी की गई थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आमिर उर्फ़ आमिर खान थाना दयालपुर का बदमाश (BC) है और अब तक 16 मामलों में शामिल रहा है, जिनमें झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश