कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद

दिल्ली के बाहरी-उत्तरी जिले की पुलिस ने कार जैकिंग की सनसनीखेज वारदात को कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई मारुति WagonR कार भी पुलिस टीम ने बरामद कर ली है।

घटना 2 दिसंबर की रात की है। 25 वर्षीय अंकित, निवासी टिकरी बॉर्डर, अपनी WagonR कार में सफर कर रहा था। रोहिणी स्थित DTU के पास उसे रात 10:30 बजे सोनीपत के लिए एक बुकिंग मिली। उसने मैदांदेव चौक से एक युवक को पिक किया और बवाना सेक्टर-3 के सरकारी पेट्रोल पंप के पास रात 11 बजे के करीब कार रोक दी, जब युवक ने पेशाब के लिए रुकने को कहा। अंकित भी कार से उतरा, लेकिन जैसे ही वह वापस कार में बैठने लगा, उसी युवक ने अचानक झपटकर चाबी छीनी, उसे जमीन पर गिराया और कार लेकर फरार हो गया।

अंकित की शिकायत पर PS बवाना में FIR दर्ज की गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर रजनीकांत के नेतृत्व में और ACP जोगिंदर सिंह की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट्स की मदद से तेजी दिखाते हुए आरोपी की पहचान कर ली और आखिरकार उसे अशोक विहार, सोनीपत से दबोच लिया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अमन, पुत्र बलराज राणा, निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। उसके पास से लूटी गई WagonR कार भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश