केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया ‘टेंपल्स टूर’ का विमोचन, 5500 मंदिरों पर आधारित ग्रंथ

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 5500 से भी अधिक मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया। समाजसेवी राजीव अग्रवाल द्वारा लिखी पुस्तक ’टेंपल्स टूर‘ के विमोचन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी और भानु प्रताप सिंह वर्मा विशिष्ट अतिथि थे। सांसद कृष्णा पटेल और अन्य कई सांसदों के अलावा पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी विशिष्ट अतिथि थे। विमोचन समारोह लोदी रोड क्षेत्र के श्री सत्य साई सभागार में हुआ।

शेखावत ने कहा कि भारत में मंदिरों की समृद्ध विरासत है और राजीव इस बड़े प्रयास के लिए बधाई के पात्र हैं। इस चार खंडों में प्रकाशित ग्रंथ जैसी पुस्तक से लोगों को बड़ी प्रेरणा मिलेगी। यह पर्यटकों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। नकवी ने भी राजीव को बधाई देते हुए सराहना की। हर्षवर्धन ने कहा कि राजीव अग्रवाल को अब विश्व भर में फैले मंदिरों पर भी पुस्तक लिखनी चाहिए। करीब 10 हजार मंदिरों में से छांटकर 5500 से अधिक मंदिरों का वर्णन इस पुस्तक में किया गया है। यह मंदिर देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। 1600 पेज की पुस्तक को राजकमल प्रकाशन समूह ने प्रकाशित किया है। पुस्तक में 3700 मंदिरों की तस्वीरें भी हैं। राजीव ने कहा कि उन्होंने अप्रैल, 2020 के कोविड काल में यह पुस्तक लिखनी शुरू की थी और अब आकर सारा काम पूरा हुआ है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार