क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: राजघाट से कुख्यात स्नैचर शिवा दबोचा, छह चोरी के मोबाइल बरामद

दिल्ली। क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-I टीम ने राजधानी में सक्रिय एक कुख्यात स्नैचर को धर दबोचा है। केवल 20 साल की उम्र में कई चोरी और लूटपाट की वारदातों में शामिल शिवा उर्फ टिटू, निवासी लोनी (गाजियाबाद), को राजघाट के पास से पकड़ा गया। उसके पास से छह चोरी और छीनैती में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें से दो फोन पहले से दर्ज FIR से जुड़ चुके हैं।

29 नवंबर की दोपहर लगभग 1:30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम, जिसमें SI संजय त्यागी, HC महाताप सिंह, HC मोहित कुमार और Ct. दीपक शामिल थे, गुप्त सूचना के आधार पर राजघाट-रिंग रोड इलाके में निगरानी कर रही थी। informer ने बताया कि शिवा अपने गैंग के साथियों के लिए चोरी के मोबाइल लेकर ITO आने वाला है। लगभग 1:50 बजे सफेद पॉलिथीन लिए एक युवक शांति वन की ओर से आता दिखा। मुखबिर ने इशारा किया — वही शिवा था। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर गांधी संग्रहालय के पास उसे पकड़ लिया।

जांच में पॉलिथीन से छह प्रयुक्त मोबाइल मिले। पूछताछ में शिवा ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और पैसों की तंगी के चलते चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल होने लगा। लोनी और आसपास के क्षेत्रों में वह नशेड़ियों और छोटे अपराधियों से चोरी के फोन खरीदकर आगे बेचता था। राजघाट भी वह फोन बेचने ही आया था, जहां उसकी डील एक शख्स सलमान से होनी थी।

बरामद फोन में से एक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाने की FIR और दूसरा नजफगढ़ थाना क्षेत्र की FIR से लिंक मिला है। इसके अलावा दो लूट रिपोर्ट (LR) आजमगढ़ और दिल्ली से भी जुड़ी हैं।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह, IPS ने टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राजधानी में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार