खिचड़ीपुर पार्क में सट्टेबाजी कर रहे व्यक्ति को कलीनपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व जिले की कलीनपुरी पुलिस ने सट्टेबाजी में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 19 जून 2024 को हुई, जब हेड कांस्टेबल धीरज और कांस्टेबल गौरव गश्त के दौरान खिचड़ीपुर के 8 ब्लॉक के पार्क में थे। उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि वहां एक व्यक्ति सट्टा की पर्चियां लिख रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां मुखबिर ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की। पुलिस टीम जैसे ही उस व्यक्ति के पास पहुंची, उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे थोड़ी देर में ही पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सूरजपाल (उम्र 49 वर्ष) के रूप में हुई, जो राजीव नगर, मकनपुर, दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 1660 रुपये नकद, 4 सट्टेबाजी की पर्चियां, एक डायरी और एक पेन बरामद किया। इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 412/24 के तहत दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 12/9/55 के तहत मामला दर्ज किया गया।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार