गिरीश बलूनी को उत्तराखंड जैविक उत्पाद बोर्ड का सदस्य पद, कृषि विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और प्रगतिशील कृषकों के सच्चे हितैषी गिरीश बलूनी को उत्तराखंड जैविक उत्पाद बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का ऐलान उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री माननीय गणेश जोशी जी ने देहरादून स्थित किसान भवन में बोर्ड की एक बैठक के दौरान किया।

यह नियुक्ति केंद्रीय सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी द्वारा देशभर में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। राज्य सरकार ने बलूनी की इस पद पर नियुक्ति को प्रदेश में जैविक कृषि और प्रगतिशील किसानों के उत्थान के लिए एक सार्थक कदम बताया है।

गिरीश बलूनी ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह दायित्व मेरे लिए गर्व का विषय है, और मैं प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में हर संभव प्रयास करूंगा।” बलूनी का मानना है कि जैविक खेती में उत्तराखंड के किसानों की अपार संभावनाएं हैं और यह नियुक्ति उन्हें इस दिशा में और बेहतर काम करने का अवसर देगी।

गौरतलब है कि गिरीश बलूनी इससे पहले भी विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं और वर्तमान में विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद में सलाहकार की भूमिका भी निभा रहे हैं।

उनकी नियुक्ति से राज्य में जैविक कृषि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और प्रदेश के किसान उनके अनुभवों से लाभान्वित होंगे।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन