गोपाष्टमी पर बोले सामाजिक कल्याण मंत्री रवींद्र इंद्रज – गौसंरक्षण और स्वच्छता से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025

दिल्ली में गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सामाजिक कल्याण मंत्री श्री रवींद्र इंद्रज ने कहा कि गौ-संरक्षण केंद्र और राज्य सरकार दोनों की प्राथमिकता है। भारतीय संस्कृति में गाय न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि हमारी परंपराओं, प्रकृति और संवेदनाओं की धरोहर भी है। उन्होंने कहा कि आज जब हम प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं, तो भारत आत्मनिर्भरता और विश्व नेतृत्व की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ता है।

दिल्ली के हरेवाली गांव स्थित गोपाल गोसदन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मंत्री श्री इंद्रज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार गौशालाओं के प्रबंधन, रखरखाव और आत्मनिर्भरता के लिए कई पहल कर रही है। सरकार का उद्देश्य न केवल आवारा पशुओं को सड़कों से हटाना है, बल्कि उनके लिए सुरक्षित और स्वच्छ आश्रय बनाना भी है। उन्होंने जानकारी दी कि घुम्मनहेड़ा गांव में नई गौशाला स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है ताकि दिल्ली की सड़कों को पशु-मुक्त बनाया जा सके।

श्री इंद्रज ने कहा कि जब हम नदियों, वृक्षों, पर्वतों और पशुओं के संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं, तब विकास का मार्ग स्वयं खुलता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “नमामि गंगे” और “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे अभियानों के माध्यम से पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पशुपालन न केवल आत्मनिर्भरता का साधन है, बल्कि यह जैविक खेती और ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

इसी अवसर पर सामाजिक कल्याण मंत्री ने बावाना गांव में दिल्ली जल बोर्ड की नई पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन भी किया। इस परियोजना से लगभग 250 परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। मंत्री ने अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि पुरानी 20 साल से अधिक पुरानी पाइपलाइन के खराब होने से अक्सर दूषित पानी की शिकायतें आती थीं। अब कंझावला चौक के पास बिछाई जा रही नई पाइपलाइन चार महीनों में पूरी कर ली जाएगी, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम गांव की जीवन रेखा को मजबूत करेगा।

  • Leema

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार