घरेलू हिंसा पर आधारित संवेदनशील फिल्म ‘ढाई अक्षर’ 22 नवंबर को होगी रिलीज

घरेलू हिंसा पर आधारित संवेदनशील फिल्म ‘ढाई अक्षर’ 22 नवंबर को होगी रिलीज

मुंबई (अनिल बेडाग): सामाजिक मुद्दों और मानवीय भावनाओं पर आधारित हिंदी फिल्मों ने हमेशा दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, खासकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बनी बॉलीवुड फिल्मों ने मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश भी दिया है। निर्देशक प्रवीण अरोड़ा की फिल्म ‘ढाई अक्षर’ घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित एक ऐसी ही फिल्म है, जो एक महिला के संघर्ष को उसकी पहचान पाने की जद्दोजहद के रूप में खूबसूरती से दिखाती है।

प्रवीण अरोड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले साल गोवा में आयोजित IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) के प्रतिष्ठित पैनोरमा सेक्शन में चुनी गई थी, जहाँ इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों द्वारा सराहा गया। अब यह फिल्म 22 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म की रिलीज़ की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर एक नए वीडियो के माध्यम से की गई, जिसमें फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।

वरिष्ठ हिंदी लेखक अमरीक सिंह दीप के उपन्यास “तीर्थाटन के बाद” पर आधारित इस फिल्म की कहानी हर्षिता नामक महिला की है, जो वर्षों से घरेलू हिंसा और अत्याचारी वैवाहिक जीवन का शिकार रही है। वह अपने एक मित्र को पत्रों के माध्यम से अपनी व्यथा लिखती है। हर्षिता प्रसिद्ध लेखक श्रीधर के करीब आती है, लेकिन विधवा होने के कारण उनका रिश्ता पुरुष-प्रधान समाज और परिवार द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता। यह फिल्म हर्षिता के संघर्ष और उसकी पहचान पाने की कोशिशों को बेहद संवेदनशीलता से प्रस्तुत करती है।

फिल्म में दर्शाया गया है कि क्या हर्षिता इन चुनौतियों का सामना कर पाएगी? क्या परिवार की नफरत उनके रिश्ते पर भारी पड़ेगी? क्या उनका प्यार पनप पाएगा? ‘ढाई अक्षर’ फिल्म इन सारे सवालों का भावनात्मक उत्तर खोजने की कोशिश है।

फिल्म में प्रसिद्ध हिंदी और मराठी सिनेमा अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी हर्षिता की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। साथ ही, जाने-माने फिल्म और थिएटर अभिनेता हरीश खन्ना और मराठी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता रोहित कोकटे भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की पटकथा मशहूर लेखक असगर वजाहत ने लिखी है, जबकि संवाद और स्क्रीनप्ले फिल्म के निर्देशक ने तैयार किए हैं। इस फिल्म के गीतकार इरशाद कामिल, संगीतकार अनुपम रॉय (हिंदी और बंगाली) और गायिका कविता सेठ हैं।

निर्देशक प्रवीण अरोड़ा का कहना है कि, “‘ढाई अक्षर’ एक प्रेम गीत है, जिसका जीवन बदलने की क्षमता है। यह दिखाता है कि हमारे परिवारों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार को कैसे सामान्य मान लिया जाता है, जिसका उनकी पहचान और व्यक्तित्व पर गहरा और बुरा असर पड़ता है। प्रेम में किसी को भी स्वतंत्र करने की शक्ति होती है। यह कहानी 1980 के दशक में सेट की गई है, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगी।”

अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने कहा कि, “हमारे समाज में महिलाओं के प्रति दोहरा रवैया एक कड़वा सच है और इस सच्चाई को फिल्म ‘ढाई अक्षर’ के माध्यम से बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में हर्षिता का किरदार विषम परिस्थितियों में किस तरह चुनौतियों का सामना करता है, यह देखना बेहद भावनात्मक होगा। दर्शकों को लंबे समय बाद एक संवेदनशील प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।”

कबीर कम्युनिकेशंस, आकृति प्रोडक्शंस और एस के जैन जमाई के बैनर तले बनी इस फिल्म का पिछले साल IFFI में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था, जहाँ इसे दर्शकों, आलोचकों और फिल्म उद्योग द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म का चयन चेन्नई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी किया गया था और इसे इस साल आयोजित कंबोडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में स्पेशल जूरी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है और इसे 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन