जनता के बीच पहुंचे मंत्री सूद, समस्याओं पर ऑन द स्पॉट एक्शन

दिल्ली सरकार के गृह, ऊर्जा, शिक्षा और शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी विधानसभा के उत्तम नगर इलाके का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। मंत्री महोदय ने ए, बी, सी और डी ब्लॉक के अलावा शू मार्केट से मदर डेयरी तक का निरीक्षण किया और जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान बिजली के जर्जर तार, सीवर जाम, गंदे पानी की सप्लाई, पार्कों की बदहाली और सुरक्षा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

बजरंगी पार्क की दुर्दशा पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री ने मौके पर मौजूद डीसी को फटकार लगाई और पार्क की सफाई, पेड़ों की छंटाई और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। महिलाओं ने पार्क में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की शिकायत की, जिस पर मंत्री ने इलाके के एसएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता का विधायक-जनता के बीच कार्यक्रम के तहत मंत्री सूद ने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चाहे एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार हो या अन्य किसी दल की, जनता की परेशानियों का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को गर्मियों में बिजली-पानी की समस्या और बारिश के मौसम में जलजमाव को रोकने के लिए पहले से तैयारी करने के आदेश दिए।

मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे क्षेत्र को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाए रखने में सरकार का सहयोग करें। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं देता, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। क्षेत्र में बदलाव के वादे के साथ उन्होंने कहा कि तीन महीने के भीतर जनकपुरी में विकास के नए आयाम नजर आएंगे।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार