तीन आरोपी गिरफ्तार: जफरपुर कलां में फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस मामले की कार्रवाई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल और जफरपुर कलां थाने की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

18 सितंबर 2024 को जफरपुर कलां थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आईओ मौके पर पहुंचे, जहां एक खाली कारतूस बरामद किया गया और घायलों को RTRM अस्पताल, जफरपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी चिराग पुत्र रामफाल ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इस घटना में शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों को भी चोटें आईं। यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

घायल/शिकायतकर्ता के बयान पर थाना जफरपुर में FIR नंबर 116/2024, धारा 109(1)/3(5) BNS,2023 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए द्वारका जिले के डीसीपी ने एक विशेष छापेमारी टीम गठित करने के निर्देश दिए। टीम का नेतृत्व ऑपरेशंस सेल के एसीपी रामअवतार सिंह और एसीपी छावला ऋच्छपाल मीणा कर रहे थे।

छापेमारी टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष चंद (आई/सी एंटी नारकोटिक्स सेल) और इंस्पेक्टर अशोक गिरी (एसएचओ/जफरपुर कलां) कर रहे थे।
HC अजय, HC दिनेश, HC कुलदीप, HC गोपाल, और कॉन्स्टेबल शिवराम शामिल थे।
SI रामफाल, ASI मनोज, HC नवीन और कॉन्स्टेबल विमल शामिल थे

18/19 सितंबर की रात को मिली गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी चिराग पुत्र रामफाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी चिराग की निशानदेही पर 20 सितंबर 2024 को दो अन्य आरोपियों रोहित और दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार