तीन दशक से कर रहा था ऑटो चोरी, सदर बाजार पुलिस की नाकेबंदी में धराया आदतन चोर

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में पिकेट चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर ऑटो चोर को गिरफ्तार कर एक चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद किया है। आरोपी मोहम्मद अफज़ल त्रिलोकपुरी का रहने वाला है और पिछले 30 सालों से ऑटो चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी अब तक 11 मामलों में शामिल रह चुका है और कल्याणपुरी थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है।

10 मई को मोटिया खान चौक पर चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले एक ऑटो को रोका। पूछताछ और जांच में ऑटो चोरी का निकला, जिसकी रिपोर्ट एक दिन पहले दर्ज हुई थी। आरोपी ने बताया कि वह ऑटो की नंबर प्लेट हटाकर उसमें सवारी ढोता था और कुछ महीने बाद ऑटो को छोड़कर नया ऑटो चुरा लेता था। उसके पास ऑटो चोरी के लिए चाबियों का एक गुच्छा भी रहता था।

सदर बाजार थाने की एसआई संदीप यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की सतर्कता और चैकिंग के चलते एक पुराने अपराधी को फिर से सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार