त्योहार, समाज और देश की अर्थव्यवस्था को जोड़ते हैं: प्रो. पवन सिंह विभागाध्यक्ष मीडिया विभाग

मीडिया विभाग के ‘संचार समाचार पत्र के ‘त्यौहार विशेषांक विमोचन पर प्रो.अजय रंगा ने कहा कि अनूठे प्रयोग के साथ ‘संचार’ बने प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम )

जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित ‘संचार’ समाचार पत्र के ‘त्यौहार विशेषांक’ का विमोचन कुलसचिव प्रो.अजय रंगा ने किया। जिसमें विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह सहित संपादकीय टीम में शामिल वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रॉडक्शन सहायक अंजू सिंह एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के मीडिया विद्यार्थियों की विशेष भूमिका रही। कुलसचिव ने कहा कि अनूठे प्रयोग के साथ ‘संचार’ बने प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम।
बोर्ड रूम में आयोजित कार्यक्रम में मासिक ‘संचार’ समाचार पत्र के त्यौहार विशेषांक विमोचन के उपरांत कुलसचिव प्रो.अजय रंगा ने समाचार पत्र की पृष्ठ सज्जा, चित्र एवं समाचार संकलन और उसके प्रस्तुतिकरण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रो.रंगा ने मीडिया विभाग और पत्रकारिता के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संचार को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए ताकि विश्वविद्यालय की सभी योजनाओं, परियोजनाओं के साथ देश एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी मुहिम को अनूठे प्रयोग के साथ प्रकाशित कर उनके प्रचार-प्रसार में संचार समाचार पत्र एक सशक्त माध्यम बने।
विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने अपने उद्बोधन में त्योहार को समाज और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को जोड़ने में सर्वाधिक उपयोगी बताया। उन्होंने कहा ‘संचार’ का त्यौहार विशेषांक यही दर्शाता है। यह विशेषांक भारतीय त्योहारों का समाज में अमूल्य योगदान के लिए ही समर्पित है। प्रो.पवन सिंह ने बताया कि मासिक ‘संचार’ समाचार पत्र मीडिया छात्रों के लिए प्रेक्टिकल एक्सपोज़र के लिए बेहतर विकल्प है। जिसमें पत्रकारिता के स्नातकोत्तर विद्यार्थी चित्र, लेखन, समाचार संग्रह एवं संपादकीय कार्य के साथ साथ पृष्ठ-सज्जा का अभ्यास करते हुए भविष्य की प्रिंट पत्रकारिता के लिए तैयार होते हैं। वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी और प्रॉडक्शन सहायक अंजू सिंह के नेतृत्व में ‘संचार’ समाचार पत्र की प्रक्रिया में एमए जेएमसी के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी धीरेन सिंह, अंजलि, पूजा सौरोत ने त्यौहार विशेषांक को तैयार करने में सराहनीय भूमिका निभाई।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान