दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे गांधी नगर से गिरफ्तार, बाइक बरामद

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को शाहदरा जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने ई-एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की।

घटना 20 जून 2025 की दोपहर करीब 12 बजे की है, जब दीपक खुराना, निवासी शाहपुर जाट, गांधी नगर की महावीर गली स्थित अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। रास्ते में चाबड़ा फैब्रिक के पास, गुरुद्वारा गली के सामने, एक शख्स ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मारी और उनसे बहस करने लगा। उसी दौरान उसने दीपक की जेब से जबरन पर्स निकाल लिया, जिसमें करीब 6 से 7 हजार रुपये नकद और कुछ जरूरी कार्ड्स थे। तभी एक दूसरा युवक काली बाइक (DL-9858) पर आया और दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद दीपक ने तत्काल ई-एफआईआर दर्ज कराई, जिस पर थाना गांधी नगर की पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। एसएचओ की निगरानी में बनाई गई विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान और लोकेशन का सुराग मिला।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों—33 वर्षीय नितिन गुप्ता उर्फ जुगनू, निवासी देवली, और 31 वर्षीय राजीव, निवासी संत नगर बुराड़ी—को आयरन ब्रिज के पास से धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त काली बाइक भी बरामद कर ली है।

फिलहाल पुलिस इस केस की आगे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका किसी बड़े गिरोह से संबंध है या नहीं। शाहदरा जिला पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो राजधानी में बढ़ती स्नैचिंग और लूट की घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान