दिन-दहाड़े कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाश को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 1 सितम्बर : लाहौरी गेट थाना पुलिस टीम ने बैंक में रुपए जमा करने जा रहे कंपनी के कर्मचारी से दिन-दहाड़े हुई लूट के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सुफियान, सादिक फिरोज पावस्कर और मोहम्मद जावेद है। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 10 हजार रुपये और 5 चेक तीन मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।उत्तरी जिला डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि थाना प्रभारी कमल किशोर और एसआई हरीश (प्रभारी चौकी चर्च मिशन रोड) के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान, लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया गया और आरोपियों की पहचान की गई और उनके मार्ग का पता लगाया गया। वह आखिरी बार निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली के पास स्थित थे, जहां से वह गायब हो गए। टीम ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आस-पास के सभी होटलों की तलाशी ली गई और पाया गया कि वह एक होटल में रुके हुए थे, जहां से एक मोबाइल फोन प्राप्त हुआ और उसे निगरानी में रखा गया। कथित व्यक्ति लगातार अपनी स्थिति बदलते रहे और पूरी रात घूमते रहे। टीम ने तीनों आरोपियों को आखिरकार सराय कलां खान, रेलवे स्टेशन, दिल्ली के परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां से वह ट्रेन से मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने गोल हट्टी, लाहौरी गेट के पास पीडि़त से नकदी और चेक से भरा बैग लूटने के अपराध में अपनी भूमिका और संलिप्तता के बारे में कबूल किया। उन्होंने होटलों में रहने के दौरान लूटी गई शेष राशि मौज-मस्ती में खर्च कर दी है और बाद में वह अपने मूल स्थान यानी मुंबई, महाराष्ट्र की ओर भागने की योजना बना रहे थे।कंपनी के कर्मचारी से हुई थी लूट…पुलिस को 29 अगस्त को शिकायतकर्ता टुनटुन मंडल, निवासी मकरमपुर, जिला मधुबनी, बिहार, जो लाहौरी गेट, दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने चोरी में एक ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गोल हट्टी के पास उसके बैग से 03 लाख रुपये और 05 चेक चोरी हो गए हैं, जब वह फतेहपुरी स्थित एक प्रतिष्ठित बैंक में इसे जमा करने जा रहा था। शिकायतकर्ता का विस्तृत बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जब वह अपनी कंपनी के 03 लाख रुपये और 05 चेक जमा करने जा रहा था, इसी बीच तीन व्यक्ति उसके पीछे से आए और उनमें से एक ने उसका हाथ पकड़ लिया और दूसरे व्यक्ति ने उसे धक्का दिया और तीसरे व्यक्ति ने उसका बैग छीन लिया जिसमें नकदी और 05 चेक थे। उपरोक्त मामले में बीएनएस की धारा 309 जोड़ी गई।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान