दिल्ली की सड़कों से गोवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय, मंत्री कपिल मिश्रा ने की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली, 28 मई 2025
राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बेसहारा घूमते गोवंश को अब जल्द ही एक सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय मिलने जा रहा है। दिल्ली सरकार ने इस दिशा में एक बड़ी और सराहनीय पहल की है। कला, संस्कृति एवं भाषा और विकास मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर इस योजना को अमलीजामा पहनाने की रूपरेखा तय की।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली में गोवंश के लिए ऐसे आश्रय स्थलों की व्यवस्था की जाएगी, जहां उन्हें भरपूर चारा, स्वच्छ जल और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इन स्थलों को आधुनिक गौशालाओं के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, गौशाला संचालकों की जवाबदेही तय करते हुए उनकी नियमित निगरानी की जाएगी। यदि कोई संचालक लापरवाही करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा,
“हम गोसंरक्षण के क्षेत्र में जीरो से शुरुआत कर रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम दिल्ली के गोवंश को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गौशालाओं में चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी और संचालकों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

सरकार का मानना है कि यह कदम न सिर्फ सड़कों को गोवंश से मुक्त कर शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि पशु कल्याण के क्षेत्र में भी एक मिसाल कायम करेगा। इस योजना से एक ओर जहां ट्रैफिक और स9ड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर बेसहारा गोवंश को बेहतर जीवन मिलेगा।

दिल्ली सरकार की यह पहल न केवल गोवंश के संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी दर्शाती है

  • Leema

    Related Posts

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बाजारों में सिलसिलेवार रात की चोरियों का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी पीयूष तुलस्वानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बदले की भावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड