दिल्ली के आनंद पर्वत में झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की आनंद पर्वत थाने की टीम ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को दबोचने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए 5 हजार रुपये में से आधी रकम बरामद कर ली है।

मामला 31 जुलाई का है जब एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि आनंद पर्वत इलाके के मिलिट्री रोड पर तीन लोगों ने उससे 5 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। शिकायत मिलते ही आनंद पर्वत थाने में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई दीपांशु, हेड कांस्टेबल संजय, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल रोहित की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया गया। कड़ी मेहनत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करण निवासी थान सिंह नगर, आनंद पर्वत (उम्र 19 वर्ष) और दो 16 वर्षीय किशोरों के रूप में हुई है।

आरोपी करण की निशानदेही पर उसके घर से छीने गए 5 हजार रुपये में से 2,500 रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में इस तरह की झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार गश्त और सख्ती जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद