दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस और हत्या के प्रयास के मामले में फरार घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की दक्षिणी रेंज ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 वर्षीय आरोपी रंजन उर्फ तरुण को गिरफ्तार किया है। आरोपी रंजन को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस (FIR No. 69/24) में फरार घोषित किया गया था, और वह कलिंदी कुंज थाने के एक हत्या के प्रयास मामले में भी वांछित था।
दिल्ली के क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था जिसमें रंजन उर्फ तरुण को सक्रिय ड्रग डीलर और तस्कर पाया गया था। कोर्ट द्वारा उसे फरार घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा, रंजन पर हत्या के प्रयास का एक और मामला दर्ज था, जिसमें उसने आकाश उर्फ भाईदा पर जानलेवा हमला किया था।

सूचना मिली थी कि रंजन उर्फ तरुण आकाश उर्फ भाईदा की पत्नी के साथ रह रहा था। जब आकाश ने इसका विरोध किया, तो रंजन ने उसे मारने की कोशिश की। आकाश भी रंजन से बदला लेने की फिराक में था और उसने रंजन के घर के दरवाजे में आग लगा दी थी और उस पर गोली चलाई थी। हाल ही में आकाश उर्फ भाईदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

ASI विजुमोन, HC अरविंद, HC सोनवीर और महिला कांस्टेबल शोभा की टीम, इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया के नेतृत्व और एसीपी नरेश सोलंकी की देखरेख में रंजन उर्फ तरुण की तलाश में जुटी थी। आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस को सूचना मिली कि वह संगम विहार इलाके में आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में तैनाती की और कड़ी निगरानी और प्रयास के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया
रंजन उर्फ तरुण पहले से ही 6 मामलों में शामिल पाया गया है, जिनमें हत्या के प्रयास, एनडीपीएस, लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान