दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गोलीकांड में वांछित दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महेंद्र पार्क इलाके में हुई एक अंधी लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने बिरयानी दुकान के मालिक से मोबाइल छीनने की कोशिश के दौरान गोली मार दी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित (29) और मोनू उर्फ पिंटू (23) के रूप में हुई है, जो भलस्वा डेरी के निवासी हैं।

14-15 अगस्त 2024 की रात को आजादपुर की फल मंडी के पास बिरयानी की दुकान चलाने वाले शिकायतकर्ता ज़ैद पर 4-5 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जब ज़ैद ने उनका विरोध किया तो आरोपियों में से एक ने गोली चला दी, जिससे ज़ैद घायल हो गए। हमलावर उनका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर महेंद्र पार्क थाने में FIR नंबर 414/2024 दर्ज की गई थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पहले एक आरोपी गणेश को गिरफ्तार किया था। गणेश से पूछताछ के आधार पर टीम को मोहित और मोनू उर्फ पिंटू की जानकारी मिली। SI सुखविंदर सिंह को सूचना मिली कि दोनों आरोपी भलस्वा डेरी के पास गोल्फ कोर्स के सामने पार्किंग में आने वाले हैं।

इस जानकारी के आधार पर SI सुखविंदर सिंह, SI प्रदीप दहिया, SI रवि सैनी, SI पंकज सरोहा और अन्य पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे घटना की रात अपने अन्य साथियों के साथ लूटपाट करने के लिए घूम रहे थे। जब ज़ैद ने उनका विरोध किया, तो उनके साथी उदय ने गोली चलाई और उसके बाद वे मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी