दिल्ली चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की मजबूत उम्मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 29 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई है।

आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बवाना से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शोकीन और मंगोलपुरी (अनुसूचित जाति) से राजकुमार चौहान को टिकट दिया गया है। रोहिणी से विजयेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल और करोल बाग (अनुसूचित जाति) से दुश्यंत कुमार गौतम उम्मीदवार होंगे।

पटेल नगर (अनुसूचित जाति) से राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा और जनकपुरी से आशीष सूद को मैदान में उतारा गया है। बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और जंगपुरा से तर्विंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया गया है। मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव और छतरपुर से करतार सिंह तंवर उम्मीदवार बनाए गए हैं।

अम्बेडकर नगर (अनुसूचित जाति) से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा और पटपड़गंज से रविंदर सिंह नेगी को मैदान में उतारा गया है। विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली और सीमापुरी (अनुसूचित जाति) से कुमारी रिंकू को टिकट मिला है।

रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने इस सूची में अनुभवी और नई पीढ़ी के नेताओं को जगह दी है। पार्टी का कहना है कि ये उम्मीदवार दिल्ली के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की यह सूची आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत आधार देगी।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार