दिल्ली: नेब सराय में दंपती और बेटी की हत्या से सनसनी, शादी की सालगिरह पर ट्रिपल मर्डर

दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में पति-पत्नी और बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पति राजेश (55), पत्नी कोमल (47), बेटी कविता (23) के रूप में हुई है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि राजेश का बेटा सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, जब वह घर आया तो मां-बाप और बहन के शव पड़े थे। तीनों की हत्या हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आज इनकी शादी की सालगिरह थी। राजेश आर्मी से रिटायर थे।

सूचना मिलते ही बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। पुलिस मामले में बेटे से पूछताछ कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार