दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी : मोबाइल चोर सलाखों के पीछे, कई मामले सुलझे

नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने सेक्टर-23 थाना क्षेत्र से मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से दो चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हाल ही में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा हो गया है।

मामला 25 अगस्त का है, जब शिकायतकर्ता लाल बहादुर, निवासी भरथल गांव, ने पुलिस को बताया कि रात में उसके घर से अज्ञात व्यक्ति दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। इस पर सेक्टर-23 थाने में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल राजेश को सौंपी गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय मुखबिरों की मदद ली। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफ (21) पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी भरथल गांव, को दबोच लिया। तलाशी लेने पर चोरी के दोनों मोबाइल फोन भी उसके पास से मिल गए।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है और अविवाहित है। वह अपने माता-पिता के साथ भरथल गांव में रहता है। नशे की लत के कारण वह आस-पास के इलाकों में छोटे-मोटे चोरी की घटनाएं करता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है, जिनमें रेलवे दिल्ली कैंट और कपासेड़ा थाने के चोरी और घरफोड़ मामलों के मुकदमे शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह सेक्टर-23 थाने में दर्ज तीन अन्य चोरी के मामलों में भी शामिल था। पुलिस ने इन मामलों को भी सुलझा लिया है।

द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई पुराने मामले पहले से ही दर्ज हैं और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान