दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, 155 से ज्यादा वारदातों में शामिल

दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी स्नैचिंग सेल ने दो कुख्यात स्नैचर और वाहन चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि उर्फ करण और आकाश के रूप में हुई है, जो दिल्ली के कुख्यात बदमाशों में शामिल हैं। रवि अब तक 90 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और कीर्ति नगर थाने का घोषित ‘बॉडी ऑफ क्राइम’ है, वहीं आकाश पर 65 से अधिक मामले दर्ज हैं और वह सागरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस को लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश थी, जो लगातार दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सोने की चेन और मोबाइल झपटने की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और FRS (फेशियल रिकग्निशन सिस्टम) की मदद से आरोपियों की पहचान की। इन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद एक चोरी की Apache बाइक, दो सोने की चेन और तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि ये दोनों अपराधी स्नैचिंग के बाद कपड़े बदल लेते थे, ताकि पहचान न हो सके। वारदात को अंजाम देने के बाद वे बाइक को तेज और टेढ़े-मेढ़े तरीके से चलाते थे, ताकि सीसीटीवी फुटेज धुंधला हो जाए। इसके अलावा वारदात के दौरान हेलमेट का इस्तेमाल भी करते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे जल्दी पैसे कमाने के लिए झपटमारी करते थे और चोरी का माल दिल्ली में ही अलग-अलग लोगों को बेचते थे। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है।

दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि इन दोनों की गिरफ्तारी से सात आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में बढ़ती झपटमारी पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार