दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमानत पर छूटा हत्यारा अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की सख्त निगरानी और गश्त के चलते एक खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो हाल ही में हत्या के एक मामले में जमानत पर बाहर आया था। आरोपी की गिरफ्तारी सराय रोहिल्ला थाना पुलिस की टीम द्वारा की गई, जिसके पास से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ज़खीरा, इंदरलोक इलाके में छापा मारा, जहां आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। उसकी पहचान 18 वर्षीय अली हसन उर्फ सोनू उर्फ पिच्छा के रूप में हुई, जो पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और झपटमारी जैसे संगीन अपराधों में शामिल रह चुका है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से अपराध की दुनिया में कदम रखा और अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आनंद पर्वत और सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन थाने में दर्ज 10 झपटमारी और चोरी के मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है।

इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति माया की तलाश में भी छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में दहशत का माहौल है और यह सफलता राजधानी में बढ़ते स्ट्रीट क्राइम को रोकने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन