दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। द्वारका जिले की AATS टीम ने अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज कुमार को हरियाणा में बेचने के इरादे से 2500 क्वार्टर (50 पेटी) अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

पुलिस को तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर हरि विहार रोड, ककरौला गांव में एक टाटा ऐस टेंपो दिखाई दिया, जिसे रोकने पर चालक ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को रोका और आरोपी को धर-दबोचा। टेंपो की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

पूछताछ में पता चला कि मनोज, हरियाणा के बहादुरगढ़ से शराब लाकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। वह 10वीं तक पढ़ा है और बेरोजगारी में तस्करी के इस धंधे में कूद पड़ा।

पुलिस ने अवैध शराब और टेंपो जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ द्वारका नॉर्थ थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार