दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से लुटेरा गिरफ्तार, हाईवोल्टेज चेज़ के बाद दबोचा गया अपराधी

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात 25 मार्च 2025 की शाम करीब 5:45 बजे पुल मिठाई, अवंती बाई चौक पर हुई, जब एक युवक “पकड़ो-पकड़ो, चोर-चोर” चिल्लाता हुआ दौड़ रहा था। गश्त कर रही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी का पीछा किया और हाईवोल्टेज चेज़ के बाद उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अरुण उर्फ गंजा के रूप में हुई है, जो मेट्रो विहार फेज-1, होलंबी कलां का रहने वाला है। आरोपी ने स्कूटी सवार युवक मोहित शर्मा से उनका सैमसंग M-14 मोबाइल छीन लिया था और विरोध करने पर उसे मुक्कों से मारकर सड़क पर गिरा दिया था।

पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और यह भी खुलासा हुआ कि वह दिल्ली के कई इलाकों में लूट, चोरी और जेबतराशी जैसी 7 वारदातों में शामिल रह चुका है। उसका मुख्य तरीका भीड़भाड़ वाले इलाकों में मासूम लोगों को निशाना बनाकर उनकी कीमती चीजें लूटना था, जिन्हें वह नशे और जल्दी पैसे कमाने के लिए बेच देता था।

पुलिस ने मौके पर ही लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया और आरोपी के खिलाफ लाहौरी गेट थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली और उनकी तत्परता की सराहना की।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार