दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोपी पप्पू यादव को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2020 से फरार चल रहे एक खतरनाक अपराधी पप्पू यादव को बिहार से गिरफ्तार किया है। पप्पू यादव पर पालम गांव थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर नंबर 99/2020 के तहत अपहरण, हत्या और दहेज हत्या जैसे गंभीर आरोप थे। उसे कोर्ट द्वारा “घोषित अपराधी” घोषित किया गया था।

शिकायतकर्ता शंभू यादव ने 26 जनवरी 2020 को पालम गांव थाने में अपनी बेटी शिवानी और दामाद नीरज यादव समेत उनके परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शंभू यादव ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, और उन्हें संदेह था कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। जांच के दौरान, शिवानी के पति और ससुरालवालों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने यह स्वीकार किया कि 18 जनवरी 2020 को उन्होंने शिवानी की हत्या कर दी थी। बाद में उनके बयान के आधार पर शिवानी का शव द्वारका सेक्टर 19 के पास एक नाले से बरामद किया गया।

इस मामले में पप्पू यादव, जो कि मुख्य आरोपी नीरज यादव का मामा है, 19 जनवरी 2020 को टाटा एस गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था। उसने शिवानी के शव को एक बोरे में पैक किया और उसे द्वारका सेक्टर 19 के नाले में फेंक दिया। इसके बाद वह दिल्ली से फरार हो गया

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर योगेश और विनोद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई दीपेंद्र, गुरमीत, इमरान और देवी दयाल के साथ एएसआई उमरदीन, एचसी पर्मानंद, राजबीर, आशीष, राम नरेश और सिपाही कुलदीप शामिल थे। एसीपी उमेश बर्थवाल के निर्देशन में इस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और तकनीकी निगरानी की मदद से बिहार शरीफ, नालंदा में उसकी गिरफ्तारी की। पप्पू यादव को धारा 35.1 (डी) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

पप्पू यादव, जो नालंदा, बिहार का निवासी है, ने 7वीं तक पढ़ाई की है और उसकी दो शादियां हुई हैं। उसकी पहली पत्नी और दो बच्चे नालंदा में रहते हैं, जबकि दूसरी पत्नी सोहसराय, नालंदा में रहती है। आर्थिक तंगी के कारण पप्पू यादव दिल्ली आया और यहां पर पहले हेल्पर के रूप में और बाद में ड्राइवर के रूप में काम करने लगा। हत्या के बाद, वह दिल्ली से भाग गया और बिहार में मजदूरी और ड्राइविंग का काम करते हुए अपनी जगह बदलता रहा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी