दिल्ली पुलिस ने ‘घोषित अपराधी’ को किया गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

दिल्ली: क्राइम ब्रांच की द्वारका यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ‘घोषित अपराधी’ को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश (25 वर्ष), निवासी झुग्गी नंबर A-50, चुना भट्टी, कीर्ति नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। आकाश को पहले ही कोर्ट द्वारा एफआईआर नंबर 243/2023, पीएस साउथ कैंपस, दिल्ली में ‘प्रोकेलेम्ड ऑफेंडर’ घोषित किया गया था। यह एफआईआर 09/10/2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 323/341/427/34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत दर्ज की गई थी। 26 मार्च 2024 को पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे ‘घोषित अपराधी’ करार दिया था।

क्राइम ब्रांच को हेड कांस्टेबल पंकज वत्स से विशेष सूचना प्राप्त हुई थी कि वांछित अपराधी आकाश विकास पुरी रेड लाइट के पास मौजूद है। इस जानकारी के आधार पर एक त्वरित कार्रवाई योजना बनाई गई। निरीक्षक विजेंदर सिंह की अगुवाई में एसआई मोहित असीवाल, एएसआई जितेंद्र सिंह और एचसी राजेश की टीम गठित की गई। श. रविंद्र राजपूत, एसीपी/WR-II, क्राइम ब्रांच, द्वारका के निर्देशन में टीम ने विकास पुरी पेट्रोल पंप के पास जाल बिछाया और आरोपी आकाश को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आकाश ने अपनी पहचान की पुष्टि की और यह भी स्वीकार किया कि वह एफआईआर नंबर 243/2023, पीएस साउथ कैंपस, दिल्ली में ‘घोषित अपराधी’ है।

आकाश की गिरफ्तारी से दिल्ली और एनसीआर में फायरिंग, लूटपाट सहित 03 आपराधिक मामलों का समाधान हुआ है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान