दिल्ली पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की 3 स्कूटी और 4 मोबाइल फोन बरामद

दक्षिणी जिले की दिल्ली पुलिस की AATS टीम ने दो सक्रिय किशोर अपराधियों (CCL) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 3 स्कूटी और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन गिरफ्तारियों से पुलिस ने कुल 7 ऑटो और चोरी के मामलों का खुलासा किया है।

पुलिस की जांच में पाया गया कि ये किशोर स्कूटी चुराकर उनसे छिनैती और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उनकी गिरफ्तारी CCTV फुटेज, स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के माध्यम से की गई।

AATS, दक्षिणी जिले की टीम, जिसमें सब-इंस्पेक्टर दीपक महला, एएसआई दिनेश कुमार, एएसआई संदीप कुमार, हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण, महेश, अरविंद, जोगिंदर, कॉन्स्टेबल अरविंद और काना राम शामिल थे, इंस्पेक्टर उमेश यादव के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीपी ऑपरेशन राजेश बमाणिया के मार्गदर्शन में इस टीम ने इलाके में ऑटो-चोरी के मामलों की जांच की और संदिग्धों की पहचान की।

टीम ने कई घटनास्थलों से CCTV फुटेज जुटाए और उनका विश्लेषण किया। तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से दो संदिग्ध किशोरों की पहचान की गई। टीम ने चोरी की वारदातों के बाद जेल से छूटे अपराधियों का डेटा भी खंगाला। गहन सर्विलांस के बाद, इन किशोरों को लाडो सराय में चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 4 मोबाइल फोन भी मिले, जिनके कागजात वे दिखाने में विफल रहे। बाद में, इन मोबाइल फोनों और स्कूटी की चोरी की पुष्टि हुई।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को उचित रूप से पुरस्कृत किया जाएगा

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार