दिल्ली पुलिस ने फरार हत्या आरोपी को पकड़ा

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने नेब सराय थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अपराधी जतिन उर्फ गब्बर उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग स्थानों पर छिप रहा था। उसे बदरपुर के गौतमपुरी इलाके से पकड़ा गया है।

10 अगस्त 2024 को नेब सराय के जंगल पहाड़ी इलाके में राम बाबू नामक व्यक्ति पर जतिन और उसके साथियों ने चाकू से हमला किया था। इस हमले में राम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें दो नाबालिग आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया था। मुख्य आरोपी जतिन तब से फरार था।

क्राइम ब्रांच को हेड कॉन्स्टेबल सूर्य को सूचना मिली कि जतिन गौतमपुरी इलाके में बुलाकी मंदिर के पास आएगा। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सुशील कुमार की अगुवाई में एक टीम बनाई गई, जिसमें एएसआई अशोक दहिया, एएसआई नरेंद्र मलिक, एचसी सूर्य और कांस्टेबल प्रतीक शामिल थे। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जतिन को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान जतिन ने हत्या के प्रयास की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर राम बाबू पर हमला किया था क्योंकि राम बाबू उनके गैरकानूनी कामों का विरोध कर रहा था।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ