दिल्ली पुलिस ने शुरू किया ‘एटीकेट एंड स्किल ट्रेनिंग’ अभियान, 2000 पुलिसकर्मी होंगे प्रशिक्षित

नई दिल्ली, 18 अगस्त।
दिल्ली पुलिस के फ्रंटलाइन अधिकारियों को और अधिक संवेदनशील व पेशेवर बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में “एटीकेट एंड स्किल ट्रेनिंग” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री एस.बी.के. सिंह, आईपीएस ने किया। इस अवसर पर उन्होंने इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए तैयार की गई दो हैंडबुक्स का भी लोकार्पण किया।

दिल्ली पुलिस अकादमी द्वारा तैयार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 2,000 पुलिसकर्मियों को महज 15 दिनों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें 700 ड्यूटी ऑफिसर और 1,300 इंटीग्रेटेड पब्लिक फैसिलिटेशन ऑफिसर शामिल होंगे। प्रशिक्षण का पहला चरण आज से शुरू हुआ, जिसमें ज़ोन-1 के 350 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम 21 अगस्त तक चलेगा, वहीं 25 अगस्त से 4 सितंबर तक 1,300 आईपीएफओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दो-दिवसीय इस कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को न केवल कानूनी जानकारी दी जाएगी, बल्कि उन्हें पेशेवर आचरण, संवेदनशीलता और सॉफ्ट स्किल्स जैसी बारीकियों पर भी प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन दिल्ली पुलिस अकादमी के विशेषज्ञों और अनुभवी संकाय द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षण) श्री संजय कुमार ने पुलिस आयुक्त का स्वागत किया। वहीं संयुक्त निदेशक, दिल्ली पुलिस अकादमी श्री आसिफ मोहम्मद अली ने इस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि यह प्रशिक्षण पुलिस अधिकारियों के कौशल और ज्ञान को नई दिशा देगा।

पुलिस आयुक्त श्री एस.बी.के. सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के साथ पुलिस की पहली मुलाकात ही पूरे अनुभव की दिशा तय करती है। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक पुलिसकर्मी शिष्टाचार, संवेदनशीलता और पेशेवराना अंदाज को अपनाए। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को “शासक भाव से सेवा भाव” की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा, “दूसरों से वही व्यवहार करें, जिसकी अपेक्षा आप दूसरों से करते हैं।”

दिल्ली पुलिस के इस प्रयास का मकसद है कि हर थाना स्तर पर कार्यरत ड्यूटी ऑफिसर और पब्लिक फैसिलिटेशन ऑफिसर नागरिकों की समस्याओं को न केवल त्वरित और सही ढंग से सुलझाएं, बल्कि उनके साथ सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार भी करें।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद