दिल्ली बार काउंसिल कार्यक्रम में सीएम रेखा का न्याय पर जोर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली बार काउंसिल के विशेष पंजीकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर 1400 नए अधिवक्ताओं का पंजीकरण किया गया। समारोह में विधायक सतीश उपाध्याय, शिखा राय और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ता समाज की चेतना की आवाज़ होते हैं और उनका दायित्व केवल मुवक्किल की वकालत तक सीमित नहीं, बल्कि संविधान और न्याय के मूल्यों की रक्षा करना भी है। उन्होंने नए अधिवक्ताओं से न्याय की मशाल समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार न्यायिक व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने के लिए कटिबद्ध है। वित्त वर्ष 2025-26 में लॉ एवं ज्यूडिशरी के लिए 4200 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जिसमें कोर्ट परिसरों के विस्तार और हाइब्रिड कोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

समारोह के अंत में सीएम रेखा गुप्ता ने नव-पंजीकृत अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार