दिल्ली में ड्रग माफियाओं पर शिकंजा, छह तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट जिले की मॉडल टाउन थाना टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए छह कुख्यात ड्रग सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.24 ग्राम स्मैक, एक स्कूटी, एक ग्रैंड विटारा कार और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड हत्या, लूटपाट और अन्य गंभीर मामलों से जुड़ा हुआ है।

दिल्ली पुलिस, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में मॉडल टाउन पुलिस ने नानक प्याऊ गुरुद्वारा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर निगरानी तेज की थी। 24 मार्च को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को स्कूटी समेत पकड़ा, जिसकी तलाशी में 8.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ टेढ़ा के रूप में हुई, जो स्मैक की खरीद-फरोख्त में लिप्त था। पूछताछ में उसने बताया कि वह राजेंद्र उर्फ लाले और अभय से नशा खरीदकर गुरमंडी और लाल बाग इलाके में ऊंचे दामों पर बेचता था।

इसके बाद पुलिस ने उसके बताए ठिकानों पर दबिश देकर पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे 9 ग्राम स्मैक, सात मोबाइल फोन और एक ग्रैंड विटारा कार बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ पहले से हत्या, लूट, अवैध हथियार और जुआ अधिनियम के मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनका कोई कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से तो नहीं है। साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार