दिल्ली में नए साल के जश्न को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली में नए साल 2025 का जश्न जोर-शोर से मनाया जाएगा, खासकर कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जैसे इलाकों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

31 दिसंबर की रात 8 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। केवल पास वाले वाहनों को ही कनॉट प्लेस के इनर, मिडल और आउटर सर्कल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पार्किंग के लिए गोल डाकखाना, पटेल चौक, मंडी हाउस, मिंटो रोड और गोल मार्केट सहित अन्य स्थानों पर सीमित जगह उपलब्ध होगी।

इंडिया गेट के आसपास भी ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। भारी भीड़ होने पर सी-हैक्सागन और अन्य सड़कों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, दिल्ली चिड़ियाघर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ से बचने के लिए जनता को भैरों रोड और मथुरा रोड से परहेज करने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवरस्पीडिंग और स्टंट बाइकिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जनता को सलाह दी गई है कि निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और नियमों का पालन कर सुरक्षित और खुशनुमा तरीके से नए साल का स्वागत करें।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार