दिल्ली में नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41.5 किलो गांजा बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक 16 साल की नाबालिग लड़की भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 41.5 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20.75 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्राइम ब्रांच के एनआर-2 सेक्शन को सूचना मिली थी कि दिल्ली में गांजा की तस्करी हो रही है। इस पर एसआई योगेश, एसआई सतेंद्र दहिया, एसआई परवीर और एएसआई प्रदीप गोदारा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। टीम ने शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास जाल बिछाकर 45 वर्षीय अनीता उर्फ मन्नो, 26 वर्षीय अमन राणा और 16 साल की नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया। इन तीनों के पास ट्रॉली बैग और पीठू बैग थे, जिनमें गांजा छिपाया हुआ था।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अनीता और अमन ओडिशा के रायगढ़ा से गांजा खरीदकर दिल्ली में बेचने का काम करते थे। आरोपी ट्रेन में परिवार की तरह सफर करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने जब इनके बैग की जांच की तो 41.5 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अनीता उर्फ मन्नो पहले भी अवैध शराब तस्करी के मामलों में शामिल रही है। उसके खिलाफ पहले से ही दो केस दर्ज हैं। उसने पूछताछ में बताया कि वह और उसके पति पहले रघुबीर नगर में रहते थे और अवैध शराब का धंधा करते थे। पिछले दो साल से वह ड्रग्स के कारोबार में शामिल हो गई थी। अमन राणा, जो कि उसका भांजा है, आठवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ चुका है और आसान पैसे कमाने के लिए वह भी नशे के कारोबार में शामिल हो गया।

नाबालिग लड़की भी आरोपियों के संपर्क में आई और जल्द पैसा कमाने की लालच में इस अपराध में शामिल हो गई। आरोपी खुद को एक परिवार बताकर ट्रेन से गांजा की तस्करी करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद