दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन सफल, 10 मामलों में शामिल आमिर पकड़ा गया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक घोषित अपराधी और आदतन स्नैचर आमिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नाबालिग लड़की भी सकुशल बरामद की गई है, जिसे वह भजनपुरा इलाके से कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले गया था।

25 वर्षीय आमिर, भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला का रहने वाला है और उस पर पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह चोरी, चैन स्नैचिंग और मोबाइल लूट जैसे अपराधों में शामिल रहा है और काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट में धारा 82 CrPC के तहत कार्रवाई भी चल रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे सराय काले खां मेट्रो स्टेशन के पास दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, नाबालिग लड़की को भजनपुरा पुलिस को सौंप दिया गया है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस कार्रवाई से न सिर्फ एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया बल्कि एक मासूम की जिंदगी को भी सुरक्षित किया।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान