दिल्ली में ‘मिशन ग्रे हाउस’ का धमाकेदार प्रमोशन, स्टारकास्ट ने किया मीडिया से खास संवाद

दिल्ली: सस्पेंस, थ्रिल और ऐक्शन से भरपूर फिल्म ‘मिशन ग्रे हाउस’ इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर और म्यूजिक रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी देखी जा रही है। राजधानी दिल्ली में फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक ने प्रमोशन के दौरान फिल्म से जुड़ी खास बातें साझा कीं।

फिल्म में यंग पुलिस ऑफिसर कबीर राठौर का किरदार निभा रहे अबीर खान, प्रतिष्ठित अभिनेता राजेश शर्मा, और फिल्म के निर्देशक नौशाद सिद्दीकी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह फिल्म दर्शकों को सस्पेंस और थ्रिल का ऐसा अनुभव देने वाली है, जो लंबे समय तक याद रहेगा।

फिल्म में एक सीनियर पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा ने कहा,
“अबीर खान की यह डेब्यू फिल्म है, लेकिन उन्होंने अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैंने फिल्म में एक आईजी की भूमिका निभाई है, जिसका कबीर राठौर (अबीर खान) के साथ खास बॉन्ड है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि दर्शकों को दिमागी कसरत करने पर भी मजबूर कर देगी। नौशाद सिद्दीकी के निर्देशन में काम करना शानदार रहा, और यह प्रोजेक्ट मेरे लिए खास है।”

अपनी पहली फिल्म को लेकर उत्साहित अभिनेता अबीर खान ने कहा,
“मिशन ग्रे हाउस की कहानी बिल्कुल अलग है। इसमें सस्पेंस, थ्रिल, जोरदार एक्शन और ड्रामा का ऐसा तालमेल है, जो दर्शकों को चौंका देगा। हमने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की है और मुझे यकीन है कि यह फिल्म लोगों का दिल जीत लेगी।”

फिल्म के निर्देशक नौशाद सिद्दीकी ने फिल्म की यूनिक स्टोरीलाइन और कास्ट को लेकर बात की। उन्होंने कहा,
“हम ‘मिशन ग्रे हाउस’ के जरिए एक नई कहानी और अबीर खान जैसे युवा टैलेंट को दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। फिल्म में राजेश शर्मा, किरण कुमार, रजा मुराद और निखत खान जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने अभिनय से इसे और खास बनाया है। फिल्म में आपको हर वह चीज मिलेगी, जो एक परफेक्ट सस्पेंस थ्रिलर में होनी चाहिए।”

फिल्म में सुखविंदर और शान जैसे बड़े सिंगर्स की आवाज सुनने को मिलेगी। इसके अलावा, खूबसूरत लोकेशन्स जैसे लोनावाला और पुणे में फिल्म की शूटिंग हुई है, जो कहानी में चार चांद लगा देती है।

रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और रफत फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में अबीर खान और पूजा शर्मा का बॉलीवुड डेब्यू देखने को मिलेगा। साथ ही राजेश शर्मा, रजा मुराद, निखत खान और किरण कुमार जैसे दिग्गज कलाकार अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधने वाले हैं।

मिशन ग्रे हाउस के ट्रेलर और म्यूजिक को मिल रही तारीफ के बाद अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। क्या यह सस्पेंस थ्रिलर बॉलीवुड के लिए नया मील का पत्थर साबित होगी? इसका जवाब 17 जनवरी को मिलेगा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी