दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, भजनों से गूंजा यमुना बाजार

यमुना बाजार, दिल्ली में सम्राट हनुमान भक्त सेवा समिति (पंजी.) द्वारा आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कथा कुंज मैदान में हुए इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” और “जय बाबा मरघट वाले” के जयघोष गूंजते रहे।

विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा, कन्हैया मित्तल और कोलकाता से आई शुभम-रूपम की जोड़ी ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया। दीप प्रज्वलन श्री राम अवतार गर्ग ने किया और संपूर्ण आयोजन की व्यवस्था समिति प्रमुख संजय गर्ग, उपाध्यक्ष सचिन मलेशा व मीडिया प्रभारी राजीव निशाना के नेतृत्व में की गई।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्री श्याम संकीर्तन और यूट्यूब चैनल पर भी किया गया, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु जुड़ सके। आयोजन श्रद्धा, संगीत और संतों के सान्निध्य से एक दिव्य आध्यात्मिक उत्सव बन गया।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार