दिल्ली में स्नैचिंग का खुलासा, भाई गिरफ्तार, बहन फरार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे हार्डकोर स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जो पहले से ही 23 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के साथ उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन, एक स्नैच किया हुआ पर्स और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह मामला 12 जनवरी 2025 का है, जब एक 22 वर्षीय छात्रा अपने घर लौट रही थी। चोटी मस्जिद के पास सबवे के नजदीक दो बदमाश बाइक पर आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज और 8,000 रुपये नकद थे। पीड़िता की शिकायत पर सराय रोहिल्ला थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पता चला कि इस वारदात में एक भाई-बहन की जोड़ी शामिल है। आरोपी अमनदीप और उसकी बहन सिमरन, दोनों तिलक नगर के रहने वाले हैं। फुटेज सामने आते ही दोनों पटना फरार हो गए, लेकिन जब अमनदीप वापस दिल्ली आया, तो पुलिस ने उसे पंजाबी बाग के अशोक पार्क से धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए चोरी की गई बाइक को आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया था और नई बाइक चुराकर फिर से स्नैचिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उसने प्रशांत विहार और विजय विहार इलाकों में भी महिलाओं से मोबाइल छीने।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक iPhone-13, एक रेडमी मोबाइल और एक चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद हुई। पुलिस अब उसकी बहन सिमरन की तलाश में जुटी है, जिसने वारदात के दौरान पिलियन राइडर बनकर स्नैचिंग को अंजाम दिया था। मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान