दिल्ली मेट्रो फेज-4 के निर्माण कार्य में तेजी, परिवहन मंत्री ने की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली, 19 मार्च 2025 – दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली मेट्रो फेज-4 की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में डीएमआरसी और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निर्माण से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

परिवहन मंत्री ने मेट्रो परियोजना को समय पर पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डीएमआरसी और पीडब्ल्यूडी को समन्वय बनाकर डबल डेकर फ्लाईओवर और सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने की बात कही और डीएमआरसी को अधिक संख्या में पेड़ लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में भूमि अधिग्रहण, पर्यावरणीय मंजूरी और विभिन्न सरकारी एजेंसियों के समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार मेट्रो विस्तार में आने वाली बाधाओं को दूर करने में हर संभव सहयोग देगी।

दिल्ली सरकार की मेट्रो विस्तार योजना को मजबूती देते हुए परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार सार्वजनिक परिवहन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दिल्ली मेट्रो के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देती रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश