दिल्ली विधानसभा में नव संवत्सर 2082 की भव्य तैयारी

नई दिल्ली, 29 मार्च 2025: दिल्ली विधानसभा में ‘चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2082’ के भव्य आयोजन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसदों समेत 1500 से अधिक गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए विधानसभा परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक विभाग, सशस्त्र पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

विधानसभा भवन को विशेष रूप से सजाने की योजना है, जहां फूलों की भव्य साज-सज्जा और रोशनी से परिसर को जगमग किया जाएगा। आयोजन स्थल की शोभा बढ़ाने के लिए दो बड़े गुब्बारे भी लगाए जाएंगे। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिथियों की सुविधा के लिए पर्याप्त पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस और आयोजन से जुड़े अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया। दिल्ली विधानसभा सचिवालय इस शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार